मुंबई की हार के दोषी रोहित शर्मा: बिना खाता खोले आउट हुए, धोनी के सामने उनादकट को आखिरी ओवर देना पड़ा भारी

मुंबईएक घंटा पहले
मुंबई इंडियंस IPL इतिहास में शुरुआती सात मैच लगातार हारने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में मुंबई को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई के इस कमजोर प्रदर्शन के पीछे अगर एक जिम्मेदार की तलाश की जाए तो कप्तान रोहित शर्मा का नंबर सबसे पहले आएगा। चलिए जान लेते हैं कि क्यों रोहित इस हार के मुजरिम हैं।
सीजन में लगातार छठवीं बार फेल हुए रोहित
रोहित शर्मा के लिए यह IPL किसी बुरे सपने जैसा बीत रहा है। बतौर बल्लेबाज वे लगातार छठवीं बार फेल हुए और दो गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस सीजन के पहले मैच में रोहित ने 41 रन बनाए थे। इसके बाद से वे एक बार भी 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। तीन बार वे डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।
कप्तानी भी कमजोर साबित हुई
रोहित शर्मा की कप्तानी भी चेन्नई के खिलाफ काफी कमजोर साबित हुई। IPL में यह जगजाहिर है कि महेंद्र सिंह धोनी को जयदेव उनादकट की गेंदों की धुनाई करने में मजा आता है। 2019 IPL में भी धोनी ने उनादकट की गेंदों की धज्जियां उड़ाई थी। इसके बावजूद रोहित ने आखिरी ओवर में धोनी के सामने उनादकट को मोर्चे पर लगाया और परिणाम वही रहा जिसकी आशंका थी। धोनी ने फिर उनादकट की धज्जियां उड़ाकर रख दीं।
तिलक वर्मा को छोड़ ज्यादातर बल्लेबाज फेल
बल्लेबाजी यूनिट का सामूहिक रूप से फेल होना भी मुंबई की हार की बड़ी वजह साबित हुई। तिलक वर्मा (51) ने अकेले किला लड़ाने की कोशिश की, लेकिन उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 32 रन से आगे नहीं बढ़ पाया। रोहित के अलावा ईशान किशन भी इस मैच में खाता नहीं खोल सके। डेवाल्ड ब्रेविस 4 और कीरोन पोलार्ड 14 रन ही बना सके।
खबरें और भी हैं…
Keep linked with us on social media platform for prompt replace click on right here to affix our Twitter, & Fb
We at the moment are on Telegram. Click on right here to affix our channel (@TechiUpdate) and keep up to date with the newest Expertise headlines.
For all the newest Sports activities Information Click on Right here
For the newest information and updates, comply with us on Google Information.
Learn unique article right here